*जालंधर ग्रामीण CIA ने गैंगस्टर डोनी बल्ल के गुर्गे को हेरोइन-पिस्तौल सहित दबोचा
*जालंधर, 24 मई 2026:* जालंधर ग्रामीण पुलिस की CIA स्टाफ ने सुनील नाटा और गैंगस्टर डोनी बल्ल गिरोह के मुख्य सदस्य सुच्चा सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है।
23 मई को लांबड़ा इलाके में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी को 100 ग्राम हेरोइन, .32 बोर की 2 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस सहित पकड़ा। आरोपी गांव फतेहगढ़ पंजतूर, मोगा का रहने वाला है।
SSP हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि आरोपी पहले भी हत्या, आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी के 5 मामलों में शामिल रहा है। वह 7 मार्च 2026 को फरीदकोट जेल से जमानत पर बाहर आया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद हेरोइन-पिस्तौल उसे “अभी” नाम के साथी ने दी थी। “अभी” विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के संपर्क में है।
थाना लांबड़ा में FIR नंबर 67 के तहत NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जा रही है।……buro chief Paramjeet Kaur punjab



