Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना सोनहा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर, पीडिता को सकुशल बरामद किया गया ।*

रिपोर्ट

पवन कुमार श्रीवास्तव

आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल

जिला संवाददाता बस्ती

 

*थाना सोनहा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर, पीडिता को सकुशल बरामद किया गया ।

थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 -71/2026 धारा 87/137(2)/352/351(3) BNS से सम्बंधित प्रकाश मे आये अभियुक्त 1. शनि शर्मा पुत्र राम प्रसाद शर्मा को दिनांक 25.5.2026 को रेलवे स्टेशन बस्ती के पास से गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

थान स्थानीय पुलिस द्वारा पीडिता को सकुशल बरामद कर नियमानुसार उसके परिजन को सुपुर्द किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. शनि शर्मा पुत्र राम प्रसाद शर्मा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी महुवारा थाना डुमरियागंज जनपद बस्ती ।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1.उ0नि0 श्री रविन्द्र कुमार शुक्ला थाना सोनहा जनपद बस्ती ।

2.का0 देवेन्द्र यादव, म0का0 मन्जू यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in