Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में जारी डाक टिकट को बताया सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक*

 

 

*केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में जारी डाक टिकट को बताया सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक

 

*“विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ देश अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को दे रहा नया सम्मान: सिंधिया*

 

नई दिल्ली/भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग द्वारा राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में विशेष डाक टिकट जारी किए जाने पर इसे मध्यप्रदेश विशेषकर भोपाल की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और ऐतिहासिक अस्मिता का सम्मान बताया।

 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि राजा भोज और रानी कमलापति केवल इतिहास के पात्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना, गौरवशाली परंपरा और सभ्यता के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ देश अपनी सांस्कृतिक धरोहरों और ऐतिहासिक विरासतों को नए सम्मान और पहचान से जोड़ रहा है।

 

सिंधिया ने कहा कि उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया जाना केवल औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी ऐतिहासिक जड़ों, संस्कृति और विरासत से जोड़ने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि डाक टिकट देश की सांस्कृतिक स्मृतियों को संजोने का माध्यम होते हैं और यह पहल भारत की समृद्ध परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

 

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर डाक विभाग को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों को सम्मानित करने की यह शृंखला देश के सांस्कृतिक आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in