Skip to main content

Aaj Tak24x7

भीषण गर्मी को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया गमछा वितरण

– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने की पहल।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक बुधवार को डीबीए सभागार में हुई। जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरण किया गया।
पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अधिवक्ताओं से आर्थिक सहयोग लेकर यह पुनीत कार्य किया गया है। पूर्व महामंत्री विमल प्रसाद सिंह के आर्थिक सहयोग से डीबीए सभागार में पंद्रह अधिवक्ताओं को गमछा वितरित किया गया है।

डीबीए के उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अपने समस्त सम्मानित अधिवक्ता साथियों के आर्थिक एवं सामाजिक हितों की सुरक्षा हेतु डीबीए अधिवक्ता वैलफेयर ट्रस्ट का गठन किया गया है। ट्रस्ट के माध्यम से ऐसी योजनाएं चलाई जाएंगी जिससे नियमित आय सृजित हो। इस कोष का उपयोग अधिवक्ताओं के कल्याण में किया जाएगा। किसी अधिवक्ता साथी या उनके परिवार पर आकस्मिक संकट, गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आर्थिक तंगी आने पर ट्रस्ट से तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान किया जायेगा, इसके लिए पांच सदस्य समिति का गठन किया गया है सभी अधिवक्ताओं से अपील है कि अधिवक्ता वकालतनामा व रजिस्ट्री कूपन अवश्य लगाए जाएं। बैठक की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट व संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर भोला सिंह पटेल, हीरालाल पटेल, जगजीवन सिंह, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार यादव, राजेश यादव, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र पटेल, शाहनवाज आलम खान, रामगुल्ली यादव, राकेश सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in