Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, 2 घायल,एक जिला अस्पताल रेफर।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के बघाडू में बारहपान मार्ग मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना के बारे में बताया गया कि बोलेरो में लगभग 6-7 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल रामधनी (65) पुत्र स्वर्गीय जगदेव निवासी लांबी बभनी को सिर में गंभीर चोट आई है। रामधनी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. सुनील ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।वहीं वाहन का ड्राइवर श्यामलाल (35) पुत्र शीतल प्रसाद निवासी लांबी बभनी को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार सीएचसी दुद्धी में जारी है।
जानकारी के अनुसार वाहन में सवार अधिकांश लोग शराब के नशे में थे। परिजनों ने बताया कि ये सब बारहपान से नगवां बारात में शामिल होकर मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे वापस बारहपान जा रहे थे, तभी बघाडू लंगड़ी मोड़ के आगे बारहपान मार्ग में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटनास्थल पर ग्रामीणों ने 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। जहां एक का ईलाज जारी और गंभीर को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है । बोलेरो में अन्य सभी सवार सुरक्षित बताए गए ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in