लोकेशन महिदपुर रोड
मांगीलाल सोलंकी
जिला संवाददाता उज्जैन
आज तक 24×7न्यूज
- महिदपुर रोड: 40 साल पुराना मंदिर मार्ग बंद, श्रद्धालुओं का हल्ला बोल, DRM को सौंपा ज्ञापन
महिदपुर रोड /महिदपुर रोड रेलवे द्वारा शीतला माता मंदिर के 40 वर्ष पुराने मुख्य मार्ग को बंद करने से नगर में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को सैकड़ों नगरवासियों ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से DRM कोटा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में 3 प्रमुख मांगें
नगरवासियों ने ज्ञापन में मांग की कि जन-भावनाओं को देखते हुए तत्काल समीक्षा की जाए, मार्ग पुनः खोला जाए, और सुरक्षा कारणों से बंद किया है तो लेवल क्रॉसिंग के साथ वैकल्पिक रास्ता दिया जाए।
स्टेशन अधीक्षक SS/MEP महिदपुर रोड ने 27 मई को ज्ञापन प्राप्त किया।
बुजुर्ग-महिलाएं परेशान
स्थानीय लोगों ने बताया कि शीतला सप्तमी, दशामाता पूजन और विवाह उपरांत दर्शन के लिए महिलाएं इसी मार्ग से जाती थीं। रास्ता बंद होने से अब 2 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
नागरिकों ने चेतावनी दी कि 7 दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।



