Skip to main content

Aaj Tak24x7

सागर जिले के बाघराज वार्ड में पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय रहवासियों ने कलेक्टर ज्ञापन सौंपा*

*सागर जिले के बाघराज वार्ड में पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय रहवासियों ने कलेक्टर ज्ञापन सौंपा

जिला संवाददाता महेंद्र पाण्डेय

 

सागर सागर जिले के बाघराज वार्ड में पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय रहवासियों ने कलेक्टर ज्ञापन सौंपा कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। वार्डवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पानी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है और लोग रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।रहवासियों के अनुसार, वार्ड में पानी का टैंकर तो आता है, लेकिन केवल नीचे बस्ती के कुछ लोगों को ही पानी मिल पाता है। ऊपर की बस्ती तक पानी नहीं पहुंचता, जिससे बड़ी संख्या में लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। आवेदन में बताया गया है कि वार्ड में करीब 200 परिवार निवास करते हैं और सभी को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले बोर मशीन भी लगाई गई थी, लेकिन आज तक बोरिंग चालू नहीं हो सकी। वहीं कई दिनों तक टैंकर भी नहीं पहुंचता, जिससे हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

वार्डवासियों ने बताया कि इलाके में सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। पानी की किल्लत के कारण महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोगों को मजबूरी में दूसरे मोहल्लों से पानी भरकर लाना पड़ता है।

इसी समस्या को लेकर आज बाघराज वार्ड किशोर न्यायालय बस्ती के लोगों ने कलेक्टर से मांग की है कि वार्ड में जल्द से जल्द नया ट्यूबवेल या बोर कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in