Skip to main content

Aaj Tak24x7

ट्रेन से गिरे यात्री की कीमैन ने बचाई जान, कंधे पर लादकर दौड़ा अस्पताल*

लोकेशन रोहल खुर्द नागदा

मांगीलाल सोलंकी

जिला संवाददाता उज्जैन

Aaj Tak 24×7 news

ट्रेन से गिरे यात्री की कीमैन ने बचाई जान, कंधे पर लादकर दौड़ा अस्पताल

 

नागदा/ नागदा-रोहलखुर्द रेल खंड स्थित रुपेटा के पास मंगलवार को नागदा-कोटा मेमू ट्रेन (19103) से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी पर तैनात कीमैन बलवंत और सुनील कुमार ने यात्री को पटरी किनारे पड़ा देखा।

 

मानवता की मिसाल पेश करते हुए दोनों कीमैन ने घायल यात्री को अपने कंधों पर लादकर दौड़ते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। वहां से बाइक की मदद से उसे तुरंत नागदा के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

घायल यात्री की पहचान अर्जुन सोलंकी, निवासी ग्राम उमरना, खाचरोद, जिला उज्जैन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

 

डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से यात्री की हालत अब खतरे से बाहर है। कीमैन की तत्परता से एक जान बच गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in