Skip to main content

Aaj Tak24x7

पिन्तेकुस्त दिवस समारोह – प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

 

पिन्तेकुस्त दिवस समारोह – प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्

 

पास्टर्स फेलोशिप जबलपुर के तत्वाधान में जबलपुर में आयोजित पिन्तेकुस्त दिवस समारोह का प्रथम दिन परमेश्वर की असीम कृपा और सामर्थ के साथ अत्यंत आशीषित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

इस पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में विश्वासियों ने भाग लिया और प्रार्थना, आराधना एवं पवित्र आत्मा के अद्भुत स्पर्श का अनुभव किया। सभा में उपस्थित जनसमूह ने एकता और उत्साह के साथ परमेश्वर की स्तुति की, जिससे पूरा वातावरण आत्मिक आनन्द से भर गया।

 

पास्टर जी. स्टेनली सुकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सभा में प्रमुख वक्ता घना कुर्रे के प्रेरणादायक वचन ने लोगों के जीवन को गहराई से स्पर्श किया और उन्हें आत्मिक रूप से सशक्त किया।

 

परमेश्वर के वचन के अनुसार, जैसा कि लिखा है:

“पर तुम पर पवित्र आत्मा आएगा, तब तुम सामर्थ पाओगे…” (प्रेरितों के काम 1:8) — इसका प्रत्यक्ष अनुभव सभी उपस्थित विश्वासियों ने किया।

 

इस समारोह में मुख्य रूप से पास्टर फेलोशिप के अध्यक्ष पास्टर डेविड लाल, बिशप पीटर जॉन्सन, बिशप अर्नेस्ट सिंग, पास्टर प्रशांत डेविड, पास्टर रवि राव , पास्टर एबिनेजर, पास्टर स्टेनली सुकुमार, पास्टर भास्कर, पास्टर एल्विन जॉर्ज, तथा सर्व ईसाई महासभा के अध्यक्ष शान कुमार, विनोद चैम्बर्स, डेंजिल अंग्रे, नितिन भरोस, भाई मनोज एंथनी सहित भारी संख्या में मसीही भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in