Skip to main content

Aaj Tak24x7

आयसर बस में लगी आग को कन्नौद अग्नि शमन यंत्र की सहायता से एफआरव्ही स्टॉफ द्वारा बुझाया गया,* 

लोकेशन: कन्नौद

*संवाददाता: गणेश जायसवाल*

*दिनांक: 28/05/2026*

आज तक 24×7

 

 

एंकर

आयसर बस में लगी आग को कन्नौद अग्नि शमन यंत्र की सहायता से एफआरव्ही स्टॉफ द्वारा बुझाया गया,*

 

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा भीषण गर्मी में आग लगने व एक्सीडेन्ट आदि की दुर्घटनाओ की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर संवेदनशीलता से कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन, एसडीओपी श्री आदित्य तिवारी को अपने अधिनस्थ स्टॉफ के माध्यम से संवेदनशीलता से तत्काल मौके पर कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया गया है, दिनांक 27.05.2026 डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बागनखेडा में एक बस में आग लग गई हैं, सूचना पर डायल 112 में तैनात पुलिस स्टॉफ व थाना कन्नौद के उनि राहुल रावत, प्र.आर 599 दीपक अग्निहोत्री, आर 537 योगेन्द्रसिह आर 970 गोरव पटेल द्वारा अपने कम्यूनिकेशन प्लान अनुसार फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंचे, जहा पर बस में आग लगी थी आग लगने के कारण बस के आगे के टायर फुट रहे थे व बस के डीजल टेंक तक आग पहुंचने वाली थी, इन्दौर-हरदा रोड पर ट्राफिक होने से आसपास से बडी एवं छोटी गाडिया निकाल रही थी, जिसके कारण गभीर दुर्घटना होने की आशंका को लेकर बस चालक बस को बीच सडक पर छोड़कर भाग गया था, पुलिस व एफआरव्ही स्टॉफ द्वारा दोनो तरफ से ट्राफिक रोककर फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई गई व आग बुझाने के उपरांत यातायात पुनः व्यवस्थित किया गया गया,

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in