Skip to main content

Aaj Tak24x7

माता जी की पुण्य तिथि पर राहगीरों को शरबत का वितरण किया

*माता जी की पुण्य तिथि पर राहगीरों को शरबत का वितरण किय

 

 

*तपती गर्मी में ठंडा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की*

 

*अपने बुजुर्गों की मधुर स्मृतियों को संजोने के लिए लोगों को बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए*

 

औरैया ब्यूरो

औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया के अध्यक्ष श्री राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी उनके पिता श्री भगवान पोरवाल ने अपनी धर्मपत्नी स्मृतिशेष प्रभादेवी पोरवाल की मधुर पुण्य स्मृति में आज दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे अपने प्रतिष्ठान श्री भगवान एंड संस दिबियापुर रोड, औरैया पर शरबत वितरण का भव्य आयोजन किया गया, नौतपा की चिलचिलाती गर्मी के चलते ऑटो व ई रिक्शा चालकों, आसपास के दुकानदार भाइयों, सब्जी-फल विक्रेताओं, दोपहिया वाहन चालकों, महिलाओं बच्चों व राहगीरों ने शीतल रुह-आफजा का शरबत पीकर राहत महसूस की आयोजन के अंतर्गत समिति के संरक्षक श्री भगवान पोरवाल ने बताया कि हमारे अपने परिवार के दिवंगत बुजुर्ग जो आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी प्रेरणा, आशीर्वाद व संस्कारों से हम लोग फल फूल कर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं, उनकी मधुर स्मृतियों को संजोने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि उनकी स्मृतियां लंबे अरसे तक जीवांत बनी रहें, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि ज्यादा कुछ नहीं अपने बुजुर्गों की स्मृति में उनके नाम से एक पौधा रोपित करके उसकी निरंतर् देखभाल करते रहें, जोकि उनको श्रद्धांजलि के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा चिलचिलाती गर्मी में शरबत वितरण कार्यक्रम की लोगों ने सरहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री भगवान पोरवाल समिति के संरक्षक शिवकुमार पुरवार, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, राकेश गुप्ता बैंक वाले, फूलगंज सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी, योगेंद्र सिंह कुक्कू ठाकुर, हिंदू यश पोरवाल, कृष्णा पोरवाल, अनुष्का पोरवाल, महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, प्रभारी बबिता गुप्ता, ईशा मिश्रा, अभि पोरवाल, गुड्डन गुप्ता प्रभा गहोई, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, मनोज कुमार गुप्ता, रामकुमार पोरवाल (लोहे वाले), मनोज मिश्रा, सचिन पोरवाल, तेज बहादुर वर्मा, राम आसरे गुप्ता, रामचंद्र सोनी, हिमांशु दुबे, अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि आधा सैकड़ा सदस्य मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in