जीडीए उपाध्यक्ष गुप्ता ने विभिन्न योजनायें देखी, समस्याओं का निराकरण होगा

जीडीए उपाध्यक्ष गुप्ता ने विभिन्न योजनायें देखी, समस्याओं का निराकरण होग

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने अपना पदभार सम्हालने के बाद प्राधिकरण के हितग्राहियों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को ध्यान देना शुरू किया है। आज उन्होंने इसी क्रम में मामा माणिकचंद वाजपेयी नगर पत्रकार कालोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, शताब्दीपुरम फेस 4 और टीडीएस फेज 4 का निरीक्षण किया और वहां समस्याओं के निराकरण व प्राधिकरण से जुड़े हितग्राहियों की सुविधा के लिये समुचित निर्देश भी दिये।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने बुधवार को मामा माणिकचंद वाजपेयी पत्रकार कालोनी में समुचित विद्युत व्यवस्था, पार्क के विकास व सीवर लाइन के लिये निगम अपर आयुक्त प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल व क्षेत्राधिकारी से बात की। उन्होंने कहा कि हेंडओव्हर कर 86 लाख रूपये दे चुका है तो विकास कार्यों में इतनी देरी क्यों? प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने पत्रकार कालोनी के हितग्राहियों के बकाया लीज रेंट मुददे को माफ कराने के लिये शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी, केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, एंव वरिष्ठ नेतृत्व से बात करने का भरोसा दिया। इस मौके पर पत्रकार कालोनी में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवेश पाण्डे, विनय अग्रवाल, सुरेन्द्र माथुर, जोगेन्द्र सेन, हरीश दुबे, बलराम सोनी, राजेन्द्र तलेगांवकर, सर्वेश पुरोहित आदि ने उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को एक ज्ञापन भी सौंपा।

इसी क्रम में प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने ट्रांसपोर्ट नगर, शताब्दीपुरम फेज 4 और टीडीएस फेज 4 कालोनी में विभिन्न मुददों को देखा, सुना और समझकर विस्तृत निराकरण की शीघ्र पहल करने की बात की। उन्होंने शताब्दीपुरम से अटल द्वार तक प्राधिकरण के विभिन्न प्रस्तावित प्वाइंट भी देखें। उन्होंने कहा कि वह टीडीएस फेज 4 में रेरा की लंबित परमीशन का निराकरण कराने की पहल करेंगे, ताकि ग्वालियर में आम हितग्राही को बेहतर प्लाट उपलब्ध हो सकें। ट्रांसपोर्ट नगर में यूनियन अध्यक्ष राजकुमार माहेश्वरी, सचिव जगजीत सिंह राणा व रईस खान सहित सदस्यो ने उपाध्यक्ष गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर प्राधिकरण के अधिकारी देवेन्द्र गुप्ता, अभियंता सुनील शुक्ला, आलोक नायक, प्रदीप जैन, दीपक भारद्वाज, अनिल बंसल, मुकेश माथुर आदि भी उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in