Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा*

*उज्जैन में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा

 

 

डंपर की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत, चालक पर मामला दर्ज

उज्जैन शहर में चल रहे एक सड़क निर्माण कार्य के दौरान आज एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेल-खेल में एक मासूम बच्चा अचानक डंपर के सामने आ गया। ब्रेक न लग पाने के कारण बच्चा डंपर की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बड़कुआं शौरी के रहने वाले सुनील पाल पिछले दो महीने से उज्जैन में मजदूरी के लिए आए हुए हैं। निर्माण स्थल पर जब पीयूष गोयल नाम के व्यक्ति और अन्य मजदूर आराम उतारकर सड़क का काम कर रहे थे, तभी पास में ही कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान सुनील पाल का तीन साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते अचानक चलते डंपर के सामने आ गया। डंपर चालक जब तक गाड़ी रोकता, तब तक मासूम उसकी चपेट में आ चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन की गति सामान्य थी अचानक बच्चा आने से घटना हुई

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in