पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर सपा का भाजपा पर बड़ा हमला, 22 परीक्षाए में आरक्षित पदों के नुकसान का लगाया आरोप*

*पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर सपा का भाजपा पर बड़ा हमला, 22 परीक्षाए में आरक्षित पदों के नुकसान का लगाया आरोप

 

औरैया ब्यूरो

 

औरैया। समाजवादी पार्टी ने औरैया में पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और वंचित समाज के युवाओं को सरकारी नौकरियों में उनका हक नहीं मिल पा रहा है और आरक्षित वर्ग के अधिकारों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है

शुक्रवार को आयोजित वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से पिछड़े, दलित और वंचित समाज को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू कराई थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार धीरे-धीरे उसी व्यवस्था को कमजोर करने में लगी हुई है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में आरक्षित वर्ग के पदों को सही तरीके से नहीं भरा जा रहा और पीडीए समाज के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में कई सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियां सामने आई हैं उन्होंने दावा किया कि आरक्षित सीटों में कटौती और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के कारण हजारों युवाओं को नौकरी से वंचित होना पड़ा है सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के अनुसार सरकार की नीतियों से सबसे अधिक नुकसान पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को हुआ है प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से एक सूची भी जारी की गई, जिसमें वर्ष 2019 से 2026 तक हुई 22 सरकारी भर्तियों को प्रभावित बताया गया। पार्टी का दावा है कि इन भर्तियों में कुल 11 हजार 514 से अधिक आरक्षित पदों का नुकसान हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार 69 हजार शिक्षक भर्ती में सबसे अधिक 7933 आरक्षित पद प्रभावित हुए इसके अलावा एईडेड जूनियर हाईस्कूल मास्टर और हेडमास्टर भर्ती में 547 पद, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232 पद, कनिष्ठ सहायक और लिपिक भर्ती में 300 पद प्रभावित होने का दावा किया गया सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434 और 588 पदों पर अनियमितताएं हुईं, जबकि लेखपाल भर्ती में 960 आरक्षित पद प्रभावित बताए गए पार्टी का कहना है कि यदि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और संविधान के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था लागू की जाती तो हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता था

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और आरक्षण व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी और भाजपा सरकार की कथित नीतियों को जनता के सामने उजागर करेगी वार्ता में मुख्य रूप से दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, रश्मि यादव, अनवर यादव, रानू पालीवाल और राजकुमार दोहरे सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आरक्षण व्यवस्था संविधान की आत्मा है और इसके अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करती

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes