Skip to main content

Aaj Tak24x7

नागदा: बाइक हटाने पर खूनी विवाद, होम डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या | बहन का जन्मदिन बना मातम*

लोकेशन नागदा जंक्शन

मांगीलाल सोलंकी जिला संवाददाता उज्जैन

आज तक 24×7न्यूज

 

नागदा: बाइक हटाने पर खूनी विवाद, होम डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या | बहन का जन्मदिन बना मातम

 

नागदा/नागदा शहर के विद्यानगर क्षेत्र में गुरुवार को मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बाइक हटाने की बात पर दो युवकों ने 25 वर्षीय होम डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी। रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला*

बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार के अनुसार मृतक आदित्य उर्फ मोनू खेरवार, पिता सुनील खेरवार, अरुण इंटरप्राइजेस में होम डिलीवरी का काम करता था। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मोनू इंटरप्राइजेस पहुंचा। उसी दौरान विद्यानगर निवासी रितेश बोरासी और निर्मल सिंह राजपूत ने अपनी बाइक मुख्य गेट के सामने खड़ी कर दी। सड़क पर जेसीबी से खुदाई चलने से रास्ता पहले ही बाधित था।

 

मोनू ने दोनों से बाइक हटाने को कहा, लेकिन नहीं हटाने पर उसने खुद बाइक आगे कर दी। इसी बात पर अरुण इंटरप्राइजेस के अंदर कहासुनी हुई और विवाद में रितेश व निर्मल ने मोनू पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू कांख के नीचे गहराई तक लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। आरोपी वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए।

 

गंभीर हालत में परिजन मोनू को पहले नागदा और फिर रतलाम मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव नागदा लाया जाएगा।

 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी जेसीबी के पास बाइक खड़ी करते हैं। एक मिनट बाद मोनू बाइक हटाता है और अंदर जाता है। कुछ ही मिनटों में आरोपी तेजी से बाइक लेकर भागते दिखे। पूरी वारदात चंद मिनटों में हुई।

 

तीसरे युवक को दिया चाकू: पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद दोनों आरोपी विद्यानगर में एक अन्य युवक के पास पहुंचे और चाकू उसे देकर फरार हो गए। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

जन्मदिन पर पसरा मातम: गुरुवार को मोनू की बहन सुंदरी का जन्मदिन था। परिवार जश्न की तैयारी में था, लेकिन इस वारदात ने घर में मातम फैला दिया। मोनू घर में सबसे छोटा था।

 

पुलिस जांच में कई सवाल बिरलाग्राम पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास और युवक की मौत के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। शहर में चर्चा है कि क्या हत्या सिर्फ बाइक हटाने पर हुई या कोई पुरानी रंजिश थी। आरोपी चाकू लेकर क्यों घूम रहे थे और हथियार तीसरे को क्यों दिया, पुलिस इन एंगलों पर जांच कर रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in