Skip to main content

Aaj Tak24x7

अचलेश्वर मंदिर में तत्काल बने हाईटेक प्याऊ, न्यास की लेतलाली से भक्तगण नाराज*

*अचलेश्वर मंदिर में तत्काल बने हाईटेक प्याऊ, न्यास की लेतलाली से भक्तगण नाराज

 

*दी चेतावनी : पुरानी प्याऊ बंद होने से भक्तगण प्यास से हो रहे त्रस्त, भक्त कर सकते हैं आंदोलन*

 

ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में इस भीषण गर्मी के मौसम में प्याऊ बंद कर दी गई है। यहां प्रतिदिन आने वाले हजारों शिवभक्तों में इसको लेकर आक्रोश है। उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां आसपास कोई अन्य जलस्त्रोत भी नहीं है ताकि श्रद्धालु पूजा उपरांत गर्मी में अपनी प्यास बुझा सकें।

श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं भक्तगण संतोष सिंह राठौड़, मंदिर निर्माण समिति के संयोजक हरीबाबू शिवहरे, प्रदीप बंसल, अजमेर सिंह रावत, अशोक अग्रवाल, विपिन अग्रवाल आदि ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश के धर्मस्व मामलों के मंत्री एवं ग्वालियर कलेक्टर से मांग की कि मंदिर परिसर में पहले से स्थापित जीर्ण शीर्ण प्याऊ का पुनर्निर्माण कर हाईटेक प्याऊ बनाई जाए जिसमें कम से कम चौदह नल लगाए जाएं, वाशरूम हो। उन्होंने कहा कि यहां हाईटेक प्याऊ निर्माण के लिए पहले से मंदिर न्यास को जो दानराशि प्राप्त हुई है, उसका सदुपयोग इस हाईटेक प्याऊ के निर्माण में किया जाए। इसके अलावा श्री अचलेश्वर बाबा के भक्तगण एवं अन्य गणमान्य शहरवासी उक्त हाईटेक प्याऊ के निर्माण में यदि आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं तो मुक्तहस्त से दान करें, लेकिन न्यास प्रबंधन सख्ती से इस नियम का पालन करे कि किसी भी दानदाता का नाम नवनिर्मित प्याऊ पर अंकित नहीं किया जाए।

श्री राठौर एवं शिवहरेने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ दीप भवन, जूता स्टैंड, वाटर हार्वेस्टिंग एवं वाहनों की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था करने की मांग राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों पर गौर नहीं किया गया तो भक्तगण आंदोलनात्मक तेवर भी अपना सकते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in