Skip to main content

Aaj Tak24x7

मन की बात’ के 134वें संस्करण में गूंजी बस्ती की पहचान, प्रधानमंत्री मोदी ने आकाश गुप्ता की टीम को बनाया देश के युवाओं के लिए प्रेरणा

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

 

‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में गूंजी बस्ती की पहचान, प्रधानमंत्री मोदी ने आकाश गुप्ता की टीम को बनाया देश के युवाओं के लिए प्रेरण

 

मन की बात’ में गूंजी बस्ती की पहचान, प्रधानमंत्री मोदी ने आकाश गुप्ता की टीम को बनाया देश के युवाओं के लिए प्रेरणा

 

मनोरमा नदी संरक्षण अभियान को राष्ट्रीय मंच, प्रधानमंत्री मोदी ने की बस्ती के युवा आकाश गुप्ता की सराहना

 

बस्ती का गौरव बढ़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में सराहा आकाश गुप्ता का पर्यावरण संरक्षण अभियान

 

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के युवा आकाश गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा मनोरमा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना कर पूरे जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री द्वारा बस्ती का नाम लिए जाने के साथ ही जिले भर में उत्साह, गर्व और हर्ष का वातावरण बन गया।

 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती के निवासी आकाश गुप्ता बचपन से मनोरमा नदी को स्वच्छ और जीवनदायिनी स्वरूप में देखते आए थे, लेकिन समय के साथ नदी में प्लास्टिक, जलकुंभी और अन्य कचरे का जमाव बढ़ता गया। इस स्थिति को देखकर उन्होंने शिकायत करने के बजाय स्वयं बदलाव का संकल्प लिया। “शिकायत नहीं, शुरुआत” को अपना मंत्र बनाकर उन्होंने अपने साथियों को जोड़ा और सीमित संसाधनों के बावजूद नदी को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू किया।

 

प्रधानमंत्री ने बताया कि आकाश गुप्ता और उनकी टीम नियमित रूप से नदी में उतरकर जलकुंभी, प्लास्टिक तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को निकालती रही। कई बार एक ही दिन में 50 से 60 किलोग्राम तक कचरा नदी से बाहर निकाला गया। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मनोरमा नदी का एक बड़ा हिस्सा पुनः स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देने लगा। प्रधानमंत्री ने इस पहल को जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और युवा शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

 

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने आकाश गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा यह सिद्ध करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़े परिवर्तन संभव हैं।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि जिले के सभी 2312 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बस्ती के युवा के कार्यों का उल्लेख किया जाना पूरे जनपद के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। यह केवल बस्ती ही नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है कि समाज और पर्यावरण के प्रति समर्पित प्रयास राष्ट्रीय पहचान दिला सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि आकाश गुप्ता एवं उनकी टीम का यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in