Skip to main content

Aaj Tak24x7

मोदी जी है चौथे पुण्य श्लोक _प्रकाश पाल*

औरैया ब्यूरो

 

*मोदी जी है चौथे पुण्य श्लोक _प्रकाश पाल

 

*आधुनिक युग के पुण्य श्लोक हे मोदी जी _प्रकाश पाल*

 

 

औरैया –औरैया के राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम “पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय मेडिकल कॉलेज” नामकरण किए जाने पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद ज्ञापित किया

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती के अवसर पर पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित गोष्ठी में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने लोकमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री पाल ने कहा कि “भारतीय इतिहास में राजा नल, धर्मराज युधिष्ठिर एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को ‘पुण्यश्लोक’ की उपाधि प्राप्त हुई थी, आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के लोककल्याण, सुशासन, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों का अनुसरण करते हुए कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों को देखते हुए आधुनिक युग में ‘चौथे पुण्यश्लोक’ है । गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने देश भर में मठों ,मंदिरों, घाटों,धर्मशालाओं, कुओं, जलाशयों का निर्माण कर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का परिचय दिया।उनके द्वारा कराए के धार्मिक एवं सामाजिक कार्य आज भी जनमानस को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के उपरांत परिसर में आयोजित यात्रा में सहभागिता करते हुए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रेरणादायी जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया, उनका त्याग, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा ।

कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने समाधान पूर्वा के सचिवालय में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सीधा प्रसारण बूथ संख्या 150 पर समाधान पूर्वा दिबियापुर औरैया में जिला प्रभारी आनन्द सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ,जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, इंद्रपाल पाल ,मनु राजपूत, कौशल राजपूत, यशवीर सिकरवार,भूरे चौबे,आशीष दुबे,शिव सिंह भारती , मोनू सेंगर, श्रद्धा चौहान , सर्वेंद्र भदौरिया,अनुराग दीक्षित, सौरभ राजपूत, वीर सिंह पाल,आशीष कठेरिया , अश्वनी पाल, नरेंद्र राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ मन की बात को सुना ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in