Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: मंदसौर में 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी गिरफ्तार

उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: मंदसौर में 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी गिरफ्ता

 

मंदसौर सामान्य वनमंडल में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख और डीआईजी मनोज सिंह के निर्देशन में टीम ने स्थापना शाखा प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह राठौर को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने गांधी सागर परिक्षेत्र के वनरक्षक ललित मीणा से उनके बीमारी के इलाज के लिए 43 दिनों के अर्जित अवकाश (Earned Leave) के आवेदन को IFMS पोर्टल पर आगे बढ़ाने और मंजूर कराने के एवज में इस रिश्वत की मांग की थी। आवेदन लंबित होने के बाद आवेदक की शिकायत पर डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल और निरीक्षक हीना डावर की टीम ने यह सफल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लोकायुक्त संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो लोकायुक्त उज्जैन के मोबाइल नंबर 9425103975 या कार्यालयीन नंबर 0734-2512756 पर तुरंत संपर्क कर शिकायत दर्ज की

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in