Skip to main content

Aaj Tak24x7

उल्‍लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उज्‍जैन जिले*

*उल्‍लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उज्‍जैन जिले

 

*ने प्रदेश में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया*

 

—-

 

*85 हजार परीक्षार्थियों को साक्षरता की दिखाई राह*

 

 

 

उज्‍जैन,01 जून। जिला प्रौढ़ साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा संचालित उल्लास नव-भारत साक्षरता कार्यक्रम‌ ने एक बार फिर उज्जैन जिले को पूरे मध्य प्रदेश में गौरवान्वित किया है। गत दिनों आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 85,000 परीक्षार्थियों की भागीदारी के साथ जिले ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

असाक्षरों के सर्वेक्षण में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद जिले में शिक्षकों ने “अक्षर साथी” के रूप में समर्पित स्वयंसेवकों का चयन किया। NILP MP मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से इन अक्षर साथियों का पंजीयन कर एक विशेष अभियान चलाया गया। घर-घर जाकर सर्वेक्षण, असाक्षरों की पहचान और उनके नामांकन का कार्य बड़े स्तर पर पूरा किया गया। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सामाजिक चेतना केंद्रों (जन शिक्षा केंद्रों) के माध्यम से नियमित अध्ययन-अध्यापन का कार्य संचालित किया गया, जहां शिक्षिकाएं एवं अक्षर साथी असाक्षर महिलाओं एवं पुरुषों को पढ़ना-लिखना सिखाने में लगे रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान कई उल्लेखनीय गतिविधियां आयोजित की गईं। अक्षर साथियों द्वारा मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर असाक्षरों को चिह्नित किया गया। विगत 14 मार्च को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सामाजिक चेतना केंद्रों जैसे सुरजनवासा, जैथल, तालोद आदि पर मूल्यांकन परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए माध्यमिक विद्यालय सुरासा द्वारा रैली निकाली गई, पंचक्रोशी धार्मिक यात्रा के दौरान प्रचार-प्रसार किया गया और सोड़ंग में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर श्री मुकेश टटवाल ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इन सभी गतिविधियों में शिक्षक, अक्षर साथी, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in