Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रसूता की मौत के चर्चित मामले में इनामी स्टाफ नर्स व दाई गिरफ्तार,भेजा न्यायालय

प्रसूता की मौत के चर्चित मामले में इनामी स्टाफ नर्स व दाई गिरफ्तार,भेजा न्यायाल

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र।जनपद के थाना कोन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के आरोप में चल रही जांच में थाना कोन पुलिस ने आज सोमवार को दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। एक पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार सीमा देवी नामक प्रसूता को ग्लोबल हॉस्पिटल कोन में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगा चुके थे तथा अस्पताल संचालक व कुछ स्टाफ फरार थे, जिस पर व्यापक जांच चल रहा था।

घटना के संबंध में थाना कोन ने धारा 105, 318(4) बीएनएस एवं 34 एनएमसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार चल रही और 10 हजार रुपये के इनामी स्टाफ नर्स सलमा पत्नी आसिफ मोहम्मद निवासी देवाटन थाना कोन तथा उसकी सहयोगी दाई जौरुन बीबी पत्नी करीमन निवासी सिसरी बनखेता, थाना खरौंधी ,गढ़वा झारखंड को पुलिस टीम ने दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में भेज दिया गया, आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति बताया है।

गिरफ्तार कर रही टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिव प्रकाश यादव चौकी प्रभारी चकरिया, हे० कां० शिव कुमार यादव, महिला कांस्टेबल स्वधा सिंह और महिला कांस्टेबल सौम्या तिवारी शामिल रहीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in