Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिला से कमेंटबाजी करने पर 02 आरोपियों को थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार*

 

*जनपद बस्ती*

*दिनांक 02.06.2026*

 

*महिला से कमेंटबाजी करने पर 02 आरोपियों को थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार*

थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित खबर दो लड़के एक महिला/ नवयुवती के ऊपर कमेंट बाजी कर रहे हैं, की जांच कराई गई तो पाया गया कि दिनांक 31.05.2026 को 15.00 बजे थाना क्षेत्र की एक महिला/युवती भानपुर से अपने घर जा रही थी कि रास्ते में दो युवक महिला के ऊपर कमेंट बाजी कर रहे हैं जिनकी पहचान एवं सत्यापन किया गया तो पाया गया कि आरोपी उजेर अहमद पुत्र अजीजुल रहमान उम्र लगभग 20 वर्ष तथा तबरेज पुत्र हजरत अली उम्र लगभग 21 वर्ष साकिनान ग्राम मिश्रोलिया थाना सोनहा जनपद बस्ती द्वारा संदर्भित महिला के ऊपर कमेंट किया जा रहा था। महिला द्वारा सोशल मीडिया पर शिकायत की गई थी, दोनों आरोपीयों को बाद जांच सत्यापन की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 170,126,135 bnss में चालान किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

 

1.उजेर अहमद पुत्र अजीजुल रहमान उम्र 20उम्र लगभग 20 वर्ष।

2.तबरेज पुत्र हजरत अली उम्र 20 उम्र लगभग 21 वर्ष।

साकिनान ग्राम मिश्रोलिया थानां सोनहा बस्ती।

*गिरफ्तार करने वाली टीम*

1. महेश सिह, थानाध्यक्ष सोनहा जनपद बस्ती।

2. उपनिरीक्षक इंद्रजीत तिवारी थाना सोनहा जनपद बस्ती।

3-हे.का.राम ललित यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती।

4.का.मनोज यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in