Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिदपुर रोड में ABVP की नगर, संपर्क एवं विस्तारक केंद्र की बैठक संपन्न, छात्र हेल्पलाइन जारी

महिदपुर रोड में ABVP की नगर, संपर्क एवं विस्तारक केंद्र की बैठक संपन्न, छात्र हेल्पलाइन जार

 

महिदपुर रोड। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महिदपुर रोड की नगर, संपर्क एवं विस्तारक केंद्र की बैठक आज दो सत्रों में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, छात्र हितों से जुड़े आंदोलनों एवं विस्तार कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में महिदपुर रोड, गोगापुर, सरवनखेड़ा, कोयल, कानाखेड़ी, तनोट, झूठावत, जरावड़ा, सगवाली, कसारी, बरुखेड़ी, देलची सहित अनेक गांवों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक मजबूत बनाने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए। परिषद ने बताया कि छात्र प्रवेश, परीक्षा, छात्रवृत्ति, महाविद्यालय संबंधी समस्याओं एवं अन्य शैक्षणिक विषयों पर सहायता प्राप्त करने के लिए 9630191133 एवं 7803976429 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में आगामी सदस्यता अभियान, छात्र संपर्क अभियान तथा विभिन्न छात्र हितों के कार्यक्रमों की

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in