Skip to main content

Aaj Tak24x7

अरनियाकलां।* जाट समाज द्वारा अरनिया कलां स्थित एक मैरिज गार्डन में *समाज मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल, कृषि और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजजनों को सम्मानित किया गया।

*लोकेशन: खातेगांव*

*संवाददाता: गणेश जायसवाल, देवास*

*आज तक 24×7*

 

*अरनियाकलां।* जाट समाज द्वारा अरनिया कलां स्थित एक मैरिज गार्डन में *समाज मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल, कृषि और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजजनों को सम्मानित किया गया

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता *राज्यसभा सांसद माया नारोलिया* ने की। मुख्य अतिथि के रूप में *शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह*, मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष *पंकज जोशी* तथा तेजाजी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष *लक्ष्मीनारायण ‘पप्पू’ गौर* उपस्थित रहे। भाजपा किसान मोर्चा शाजापुर के जिला अध्यक्ष *राधेश्याम जाट* भी समारोह में शामिल हुए।

 

समारोह में *अखिल भारतीय जाट महासभा* के राष्ट्रीय सचिव *राजेंद्र जाट*, प्रदेश अध्यक्ष *विलास पटेल*, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष *अयोध्या गोदारा*, राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के प्रदेश अध्यक्ष *सुनील डिंगला*, प्रदेश महासचिव *महेश जाट*, जाट समाज उज्जैन के अध्यक्ष *भंवरलाल जाट*, *शांतिलाल जाणी*, *नारायण जाट*, विश्व हिंदू परिषद सीहोर के जिला अध्यक्ष *रेवाशंकर जाट*, *अशोक जाट*, *दिलीप जाट* तथा *राजू जाट* सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 

अतिथियों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए *शिक्षा, संगठन और युवा सहभागिता* आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक नेतृत्व, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों को *स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज के पदाधिकारी भविष्य में भी शिक्षा और संगठन को सुदृढ़ करने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in