Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों से ग्राम पाटई के राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार को मिली स्वीकृति*

 

*गुना/नई दिल्ली*

*4 जून 2026*

 

*केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयासों से ग्राम पाटई के राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार को मिली स्वीकृति*

*लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया वादा हुआ पूरा, मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु ₹19.97 लाख स्वीकृत*

 

*ग्रामीणों ने जताया हर्ष, केंद्रीय मंत्री सिंधिया का व्यक्त किया आभार*

 

गुना/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से ग्राम पाटई, ग्राम पंचायत उमरी, जिला गुना स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ₹19.97 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। मंदिर के जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण है।

 

*लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया संकल्प हुआ पूरा*

उल्लेखनीय है कि राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने 25 अप्रैल 2024 को ग्राम पाटई के प्रवास के दौरान मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया था। अब इस कार्य के लिए राशि स्वीकृत होने के साथ ही वह संकल्प पूर्ण होने की दिशा में साकार रूप ले चुका है।

 

*आस्था और विकास दोनों के प्रति प्रतिबद्ध है नेतृत्व*

केंद्रीय मंत्री सिंधिया लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को भी प्राथमिकता देते रहे हैं। राम जानकी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

*ग्रामीणों ने जताया हर्ष*

मंदिर के जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने पर ग्राम पाटई एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा मंदिर के विकास से धार्मिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास और जनआस्था से जुड़े कार्य आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in