ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय, कर्मठ एवं जनप्रिय सांसद भारत सिंह कुशवाह
के सफल कार्यकाल के गौरवमयी दो वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी शहीद हेमू कालाणी मंडल के उपाध्यक्ष राज सिंह भोंड ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अतुल मल्होत्रा।
इस अवसर पर राज सिंह भोंड ने कहा कि माननीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा जी ने बीते दो वर्षों में जनसेवा, विकास और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट परिचय दिया है। उनके नेतृत्व में ग्वालियर संसदीय क्षेत्र ने विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श किया है। क्षेत्र के नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को गति प्रदान की है।
राज सिंह भोंड ने कहा कि सांसद श्री कुशवाहा जी सदैव जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। यही कारण है कि वे क्षेत्र की जनता के बीच एक लोकप्रिय एवं विश्वासनीय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित हुए हैं। उनका सरल, सौम्य एवं जनसरोकारों से जुड़ा व्यक्तित्व उन्हें आमजन के और अधिक निकट बनाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा जी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए वे लगातार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में विकास की गति और अधिक तेज हुई है तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हुआ है।
राज सिंह भोंड ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा जी के नेतृत्व में ग्वालियर विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा



