Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फांसी पर लटका मिला शव*

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

*सोनभद्र: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फांसी पर लटका मिला शव

 

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में गुरुवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रजधन गांव निवासी रानी (30) पत्नी श्यामसुंदर वर्मा काफी देर तक घर में नजर नहीं आईं। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा तो अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों ने देखा कि रानी कच्चे मकान के बडेर में दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थीं। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 और चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका का पति श्यामसुंदर वर्मा पुणे में रहकर मजदूरी करता है। महिला अपने दो बेटों के साथ गांव में रहती थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in