Skip to main content

Aaj Tak24x7

वर्ष 2023 में आदित्यपुरम में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवरात एवं रिवॉल्वर की जप्त*

*थाना महाराजपुरा पुलिस की कार्यवाही*

 

*वर्ष 2023 में आदित्यपुरम में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवरात एवं रिवॉल्वर की जप्त

 

🔴 *ढाई साल पुराने मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपियों से चोरी का माल बरामद।*

🔴 *हजीरा पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर महाराजपुरा पुलिस ने पुलिस रिमांड पर लेकर की कार्रवाई।*

🔴 *चोरी की रिवॉल्वर खरीदने वाला आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में, लायसेंसी रिवाल्वर बरामद।*

 

ग्वालियर। 05.06.2026। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* के निर्देश पर ग्वालियर जिले में पुरानी लंवित चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु कार्यवाही जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में *अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* द्वारा थाना प्रभारी महाराजपुरा को थाना के अप0क्र0-913/23 धारा 457,380 भादवि में वांछित आरोपियों की पतारसी कर चोरी गया माल मशरूका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 यशवंत गोयल* ने थाना बल की टीम को उक्त चोरी के प्रकरण का खुलासा कर नकबजनों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

 

थाना हजीरा पुलिस द्वारा थाने के अपराध क्र. 135/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस में आरोपी राजकुमार जाटव पिता स्व.श्री बच्चूलाल जाटव उम्र 30 साल निवासी मातादीन का पुरा तरसोखर थाना अटेर जिला भिण्ड़ को गिरफ्तार कर उसके उक्त प्रकरण में चोरी गया मशरूका जप्त किया गया था। उक्त आरोपी को थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा थाने के अप0क्र0-913/23 धारा 457,380 भादवि में चोरी गये सोने चांदी के जेबरात, रिवाल्वर एवं नगदी के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसमें आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 28/29.10.2023 की दरमियानी रात को वैष्णवीधाम फेस-02 आदित्यपुरम स्थित सूने मकान से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी राजकुमार जाटव की निशादेही पर उक्त प्रकरण में चोरी गये माल में से एक एलईडी टीवी को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार किये गये आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी अपने साथी प्रदीप राठौर के साथ मिलकर की थी एवं चोरी की गई रिवाल्वर देवेंद्र यादव को देना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रदीप राठौर व देवेन्द्र यादव को पकड़कर उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी प्रदीप राठौर द्वारा चोरी करना स्वीकार किया एवं आरोपी देवेन्द्र यादव ने चोरी की रिवाल्वर खरीदना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप राठौर की निशादेही पर चोरी किए गए माल में से सोने की एक जोड़ी बृजबाला, एक जंजीर, एक अंगूठी, एक लॉकेट, चांदी की करधनी, तथा पायल जप्त की गई। आरोपी देवेन्द्र यादव की निशादेही पर उसके साथी के खाली घर से रिवाल्वर जप्त की गई।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी बृजेश कुमार सिंह निवासी वैष्णवीधाम फेस-02 आदित्यपुरम ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 28.10.2023 को वह अपनी पत्नी के साथ भिण्ड गया था। दिनांक 29.10.2023 की सुबह पड़ोसी ने बताया कि मेरे घर में चोरी हुई है। मैं अपने घर आया तो देखा कि मकान के मैनगेट का ताला टूटा हुआ था। मैने चेक किया तो अलमारी में रखे 04 सोने की चूड़िया, एक सोने की चेन, एक सोने का बड़ा हार, एक सोने का छोटा हार, एक जोड़ी सोने की बृजबाला, एक सोने का लोकेट, एक जोड़ी सोने के बाला, 07 जनानी अंगूठी, 02 मर्दानी अंगूठी, एक बच्चे की चेन, चाँदी की पायल, चाँदी की तोड़िया, चाँदी की करधोनी, बिछुए, कमरे में लगी 32 इंच की एलजी कम्पनी की एलईडी टीवी, एक 7.65 एमएम रिवाल्वर एवं 50 हजार रुपये नगद नहीं मिले। मेरे उक्त सोने चाँदी के गहने, एलईडी टीवी नगदी एवं रिवाल्वर को घर का ताला तोड़कर घर के अंदर से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप0क्र0-913/26 धारा 457,380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

*जप्त मशरूकाः-* सोने की एक जोड़ी बृजबाला, एक जंजीर, एक अंगूठी, एक लॉकेट, चांदी की करधनी, तथा पायल, एक एलईडी, एक लायसेंसी रिवाल्वर कुल कीमती लगभग 08 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया गया।

 

  1. *सराहनीय भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 यशवंत गोयल, उनि0 मुकेश शर्मा, आर0 आनंद सिंह यादव, अनिल गुर्जर, देवेंद्र, महिला आर0 सीमा चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in