Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन के बड़नगर में उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.29 लाख का गांजा जब्त

उज्जैन के बड़नगर में उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.29 लाख का गांजा जब्त

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पूर्व में गिरफ्तार एक आरोपी की निशानदेही पर घेराबंदी कर उड़ीसा के एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उपनिरीक्षक सुरेंद्रसिंह गरवाल की टीम ने रतलाम रोड स्थित पीथाखेड़ी हनुमान मंदिर के पास से संदिग्ध हालत में भाग रहे आरोपी अनंत मलिक (निवासी कंधमाल, उड़ीसा) को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से 5 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1,29,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और पुलिस अब उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। इस सराहनीय कार्रवाई में बड़नगर थाने के प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राहुलसिंह और आरक्षक महेश मौर्य सहित पूरी टीम की मुख्य भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in