Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्री चामुंडा देवी मंदिर अटेर मैं सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन 7 जून से होने जा रहा इस कथा का आयोजन श्री 1008 श्री प्रेमानंद सरस्वती जी महाराज श्री चामुंडा देवी मंदिर के द्वारा कराया जा रहा है

  1. श्री चामुंडा देवी मंदिर अटेर मैं सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन 7 जून से होने जा रहा इस कथा का आयोजन श्री 1008 श्री प्रेमानंद सरस्वती जी महाराज श्री चामुंडा देवी मंदिर के द्वारा कराया जा रहा ह

 

  1. इसमें कथावाचक मानस उपासक हैं श्री सुधीर शरण जी महाराज जो कि संत भी है एवं राष्ट्रीय कथावाचक भी है आपको बता दें पूर्व में भी इस मंदिर में राष्ट्रीय कथावाचक आ चुके हैं जिनमें श्री प्रेमभूषण जी महाराज श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री जी और रस के महा सम्राट भारत रत्न श्री रामस्वरूप जी भी यहां अपनी महा रास लीला एवं भगवत लीला का प्रदर्शन कर चुके हैं बताया जाता है की साक्षात चामुंडा की कृपा प्राप्त महाराज 1008 श्री प्रेमानंद सरस्वती जी महाराज ने यहां आकर धर्म की ज्योति जलाई है ऐसा यहां के क्षेत्रीय लोगों का मानना है इस दौरान यहां कई राष्ट्रीय संत आएंगे श्री पागल दास जी महाराज एवं अन्य कई राष्ट्रीय महात्माओं का आगमन होगा इस यज्ञ में यागपती श्री योगेंद्र मिश्रा जी एवं परीक्षित श्री अशोक सोनी जी हैं यह कार्यक्रम 1:00 बजे से शुरू होकर 5:00 तक चलेगा और इसका स्थान अटेर दुर्ग के पास श्री चामुंडा देवी मंदिर जो की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है राधा कमल पुरोहित प्रदेश ब्यूरो
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in