Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, 2027 में फिर सपा सरकार बनाने का संकल्प

दुद्धी में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, 2027 में फिर सपा सरकार बनाने का संकल्प

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के गोंडवाना भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने की। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष जनजाति प्रकोष्ठ रवि गोंड़ बड़कू ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर विकास के नाम पर प्राकृतिक जल, जंगल और जमीन को पूंजीपतियों को देने से नुकसान हो रहा है। रवि गोंड ने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और छात्र पेपर लीक से परेशान है और सरकार इन जनमुद्दों पर पूरी तरह मौन है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने दलित और पिछड़े वर्गों के साथ खड़े होकर काम किया है।

मासिक बैठक में नरेन्द्र सिंह गोंड़ ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष जानकारी साझा की और कहा कि संगठन मजबूत कर 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनानी है। बैठक में जगदीश यादव, गौस मोहम्मद खान, कल्लन ख़ाँ, प्रेमसागर पांडेय, आशा रावत ,कौशल्या देवी ,सुशीला देवी, रवीना रानी सहित सभी सेक्टर व जोन प्रभारी, विधानसभा के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in