*ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में किया कथित लूटकांड का पर्दाफाश
*पीड़िता, उसके पति और साथी ने मिलकर रची थी साजिश, पुलिस ने पीड़िता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, जेवरात किए बरामद*
🔴 *डबरा में फर्जी लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, पीड़िता व उसका पति ही निकला साजिशकर्ता।*
🔴 *ननद के घर रखे लाखों रुपये और जेवर हड़पने के लिए पति, पत्नी और दोस्त ने मिलकर रची थी लूट की साजिश।*
🔴 *सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों ने खोली साजिश की परतें। आरोपियों से शत प्रतिशत माल 2.50 लाख नगद, लगभग 46 लाख के सोने चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद।*
ग्वालियर। दिनांक 06.06.2026 –
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* फरियादिया मोनिका उर्फ रानू श्रीवास्तव निवासी संस्कृति नगर, सचदेवा फार्म, पिछोर रोड डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 04 जून 2026 को उसकी भाभी पिंकी श्रीवास्तव घर पर अकेली थी। दो अज्ञात युवक एसी सर्विसिंग के बहाने घर में घुस आए। उन्होंने पिंकी के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया तथा अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी 2,50,000/- रुपये एवं लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अपराध क्रमांक 294/26 धारा 309(6) बीएनएस एवं 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
उक्त घटना संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर* व *अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* को डबरा अनुभाग व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित अज्ञात आरोपियों की पतारसी का शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया और प्रकरण का खुलासा करने पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार* व *डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी श्री मनीष यादव* के मार्गदर्शन में डबरा अनुभाग व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों एवं तकनीकी टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया और पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
दौराने विवेचना सभी टीमों द्वारा किये गये प्रयासों से सीसीटीव्ही फुटेज व तकीनीकी सहायता के आधार पर उक्त घटना में वांछित आरोपीगणों की पहचान शुभम श्रीवास्तव एवं सोनू कौशिक के रूप में हुई। शुभम श्रीवास्तव फरियादिया मोनिका श्रीवास्तव का भाई है जिसकी पत्नी पिंकी जाटव उक्त प्रकरण की पीड़िता है, जिस पर से शुभम श्रीवास्तव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पिंकी जाटव से लव मैरिज की थी तब से वह बाहर रह कर नौकरी कर रहे थे। लेकिन पैसे की तंगी के कारण व मेरी पत्नी गर्भवती होने से पिछले तीन महीने से हम लोग परिवार सहित मेरी बहिन मोनिका उर्फ रानू श्रीवास्तव के घर पर आकर रहने लगे थे।
एक दिन मेरी पत्नी पिंकी ने मोनिका को अलमारी में जेवर व पैसे रखते हुये देख लिया था तभी से हम दोनों पैसे व जेवर चोरी करने का प्लान बना रहे थे फिर मैंने अपने दोस्त सोनू जाटव से मोनिका के घर से पैसे व जेवर लूटने का प्लान बनाया। दिनांक 05.06.2026 को मोनिका उर्फ रानू, भान्जा, व भान्जी काम पर बाहर गये थे तभी प्लान के मुताबिक शुभम श्रीवास्तव व सोनू जाटव, मोनिका के घर पहुँच गये पिंकी ने गेट खोल दिया और सामने लगे सीसीटीव्ही कैमरा में आने के लिए इन लोगों ने बातचीत का अभिनय किया उसके बाद घर के अंदर जाकर लोहे की रॉड से अलमारी तोड़ कर उसमें से नगदी 2,50,000/- रुपये व सोने के जेवर निकाल लिये जिनमें से एक लाख रुपये पिंकी को दे दिये थे जो पिंकी ऊपर अपने बैग में रख आई थी। फिर पिंकी पर कोई शक ना करे इसलिये ड्रेसिंग टेबल का काँच तोड़ दिया और पिंकी के माथे पर कांच से थोड़ी सी खरोंच मार दी और उसके हाथ पैर बाँध कर वहाँ से चले गये थे और लूटी गई नगदी में से 1,50,000/- रुपये सोनू जाटव को दे दिये थे और सभी जेवर एक बैग में रख कर अपने दोस्त आशिफ खान के घर तातिया पाकड़े की पायगा धोबी मोहल्ला तारागंज थाना जनकगंज में रख दिये।
पकड़े गये आरोपी शुभम श्रीवास्तव की निशादेही पर सोनू जाटव की छप्पर वाले पुल पर सीट कवर की दुकान पर पहुँचे जहाँ सोनू जाटव मिला जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पिंकी, व शुभम के साथ मिल कर लूट की योजना बनाना व घटना कारित करना बताया व उसके हिस्से में मिले 1,50,000/- रुपये अपने घर पर तीसरी मंजिल पर कमरे में लोहे की अलमारी में रखे होना बताया जिसे पुलिस द्वारा उसकी निशादेही पर घर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे से कुल राशि 1,50,000/- रुपये विधिवित जब्त किये।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी आसिफ खान के घर तातिया पाकड़े की पायगा धोबी मोहल्ला तारागंज ग्वालियर पहुँचे जहाँ आसिफ खान के घर से एक बैग बरामद किया जिसमें सोने जैसे धातु के 03 लॉकेट, 06 अंगूठी, 05 मंगल सूत्र, 02 हार, 01 ब्रास्लेट, 03 चेन, 02 बेसर, 03 नाक की लौंग, कान के टॉक्स, सुई धागा, 06 बृजवाला, चाँदी जैसी धातु की 01 करधौनी, 17 जोड़ी पायजेव, 90 नग बिछिया, 03 सिक्के, 02 ताबीज चौकोर, कड़ा एक जोड़ी, चूरा छोटे बड़े 10 नग, चांदी जैसी कतरन करीब 100 ग्राम एवं एक सफेद रंग का पजामा विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी सोनू जाटव से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ करने पर अपने घर के पास रास्ते में खड़ी करना बताया, पुलिस द्वारा उसकी निशादेही पर घर के वाहर खड़ी एक डिस्कवर मोटर सायकिल नम्बर एमपी07-एमजेड-7129 को विधिवत जब्त किया गया। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित तीनों आरोपियों को शुभम श्रीवास्तव, सोनू कौशिक एवं आशिफ खान को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में पुलिस द्वारा पिंकी श्रीवास्तव(जाटव) से शेष रकम के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपने बेग में रखा होना बताया। पुलिस द्वारा आरोपिया की निशादेही पर 01 लाख रूपये उसके बेग से विधिवत जप्त कर उक्त षडयंत्र में शामिल होने से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपीगण:-*
1. शुभम श्रीवास्तव पिता बाबूलाल श्रीवास्तव आयु 31 साल निवासी फालका बाजार ग्वालियर।
2. सोनू कौशिक पिता परशुराम जाटव आयु 31 साल निवासी रामदास घाटी इन्दरगंज ग्वालियर
3. आशिफ खान पिता सुलेमान आयु 30 साल नि0 तात्या पाकड़े की पायगा तारागंज ग्वालियर
4. पिंकी श्रीवास्तव(जाटव) पति शुभम श्रीवास्तव निवासी फालका बाजार ग्वालियर।
*जप्त माल:-* सोने के जेवरात 252.82 ग्राम कीमती लगभग 42 लाख रूपये, चांदी के जेवरात 1.9 किग्रा कीमती लगभग 04 लाख एवं नगदी 02 लाख 50 हजार तथा एक डिस्कवर बाइक कीमती लगभग 01 लाख रूपये का कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 49 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया गया।
*सराहनीय भूमिका:-* डबरा सिटी टीम- थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा, उनि0 राजकुमार बौद्ध, उनि0 जितेन्द्र आर्यन शर्मा, उनि0 प्रशांत शर्मा, प्रआर0 शिवशान्त पाण्डेय, दिनेश सिंह, शैलेन्द्र दीक्षित, संजीव कुमार यादव, प्रमोद शर्मा, आर0 शिवम पाल, जयकांत नामदेव, दीपक रावत, मिंटू परिहार, सत्यम सिंह, विनोद रावत, आर0 अविनाश पटसारिया, म.आर0 मानिका सिहारे, जया कुशवाह, *क्राइम ब्रांच टीम-* उनि0 रमाकान्त उपाध्याय, प्र.आर0 जितेन्द्र तिवारी, आर0 देववृत तोमर, गौरव परमार, अभिषेक यादव, *थाना गिजोर्रा टीम-* थाना प्रभारी गिजोर्रा उनि0 उपेन्द्र धाकड़, आर0 मनोज जाट, जितेन्द्र, संदीप, *थाना पिछोर टीम-* थाना प्रभारी पिछोर उनि0 शिवम राजावत, आर0 रमाशंकर, भूपेन्द्र, भानू , सायबर से आर0 सोनू प्रजापति, अजय यादव, शिवकुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही।



