Skip to main content

Aaj Tak24x7

माहेश्वरी समाज कन्नौद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। समाज अध्यक्ष *श्री विनोद तापडिया* ने वरिष्ठ समाजबंधुओं से परामर्श के बाद कार्यकारिणी गठित की।

*लोकेशन: कन्नौद*
*संवाददाता: गणेश जायसवाल, देवास*
*दिनांक: 07जून 2026*
आज तक 24×7

 

माहेश्वरी समाज कन्नौद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। समाज अध्यक्ष *श्री विनोद तापडिया* ने वरिष्ठ समाजबंधुओं से परामर्श के बाद कार्यकारिणी गठित की

इसमें हमारे पत्रकार *श्री विनोद भूतडा* को पुनः प्रचार मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। श्री भूतडा लगभग 15 वर्षों से समाज में प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह नियुक्ति समाज को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को देखते हुए की गई है।

इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री भूतडा को बधाई दी और आशा जताई कि वे इसी तरह समाज हित में कार्य करते रहेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in