Skip to main content

Aaj Tak24x7

वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला का श्रद्धालुओं ने लिया आनं

. 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

. नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ स्थल

– प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण।

 

– रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर परिसर में चल रहा है आयोजन।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में रविवार को तीसरे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती पूजन के दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारों से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों की रात्रि में रासलीला का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज के तीसरे दिन आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी द्वारा नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ में पूजन व आरती कराया गया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रात्रि में वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया, जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया।

भिखारी बाबा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना बाबा, रामखेलावन, परमानंद,रमेश कुमार, कालो देवी, विमला देवी, शशि देवी आदि मौजूद रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in