Skip to main content

Aaj Tak24x7

बंटवारे के विवाद में दो भाइयों ने भाई को पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती*

*बंटवारे के विवाद में दो भाइयों ने भाई को पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती*

 

 

 

7/6/2026

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

================

 

शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के रातोर गांव में पारिवारिक बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई की लाठी और चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, रातोर गांव निवासी अतर सिंह जाटव ने बताया कि वह छह भाई हैं और उनके पिता का निधन हो चुका है। परिवार का मकान, वाहन और अन्य संपत्ति का बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। अतर सिंह का आरोप है कि उसका भाई नेपाल जाटव पूरी संपत्ति और रकम पर कब्जा जमाए बैठा है।

 

शनिवार रात मजदूरी कर घर लौटने के बाद अतर सिंह ने नेपाल से मकान, वाहन और अन्य संपत्ति में सभी भाइयों का हिस्सा तय करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नेपाल जाटव ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका भाई विनोद जाटव भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी चप्पलों से मारपीट की। लाठी से किए गए हमले में अतर सिंह घायल हो गया।

 

घायल की पत्नी अनिता जाटव ने बताया कि मारपीट की सूचना उनकी बेटी ने दी थी। जब वह घर पहुंचीं तो उनका पति बेहोशी की हालत में आंगन में पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

 

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

वाईट घायल युवक

 

*जिला शिवपुरी से क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in