Skip to main content

Aaj Tak24x7

पोरवाल सभा रजि. औरैया ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर की मदद*

*पोरवाल सभा रजि. औरैया ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर की मदद

 

 

*शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग से सब कुछ जलकर हो गया था खाक*

 

 

औरैया ब्यूरो

 

 

औरैया –सैनिक कॉलोनी, औरैया की चौथी मंजिल पर निवास करने वाले दीपू पोरवाल के मकान में विगत 2 मई वीते मंगलवार को रात्रि लगभग 2 बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी जिससे घर गृहस्थी व दैनिक रोजमर्रा का सारा सामान जलकर राख हो गया था, दीपू पोरवाल अपनी वृद्ध माता सुशीला देवी व छोटे भाई संजीव पोरवाल के साथ सैनिक कालोनी, औरैया के ब्लॉक 9 में स्थित चौथी मंजिल पर रहते थे, मकान में लगी भीषण आग से घर का पूरा सामान जल गया था, तथा 60 वर्षीय दीपू की माता सुशीला देवी उस आग में काफी झुलस गयी थीं, मंगलवार की रात्रि को अचानक सुनामी के रूप में आई आफत से आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण घर के लोग काफी भयभीत थे पीड़ित लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा श्री पोरवाल सभा रजि. औरैया के लोगों को जानकारी मिलने पर सभा के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द गुप्ता डाबर, समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति औरैया के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू, कपिल गुप्ता नगर महामंत्री भाजपा व विपुल पोरवाल ने कल शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सैनिक कालोनी, औरैया पहुंचकर पीड़ित परिवार से सहानुभूति पूर्वक शिष्टाचार भेंटकर घटना की जानकारी प्राप्त की व घर में लगी विकराल आग की हृदय विदारक घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारीजनों को यथासंभव मदद का भरोसा दिया था आज दिनांक 6 जून को शाम 6 बजे श्री पोरवाल सभा, औरैया का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार की यथासंभव मदद हेतु सैनिक कॉलोनी, औरैया पहुंचा, जिसके अंतर्गत एक फोल्डिंग,एक चारपाई, एक गद्दा,दो तकिया,दो बेडशीट, एक दरी, दो बाल्टी प्लास्टिक दो मघ, मंजन, ब्रूस , नहाने व कपड़े वाल10-10 साबुन, एक गैस चूल्हा मय रेगुलेटर, ओरिएंट सीलिंग पंखा, इलेक्ट्रिक प्रेस, मिल्टन वाटर कूल जग 15 लीटर, 25 किलो आटा, 7 ली.कडुआ तेल, 5 ली.रिफाइंड, दो किलो डालडा,10 किलो आलू, 5 किलो दाल, 10 किलो चावल, 6 किलो नमक, सब्जी मिर्च मसाला,10 किलो शक्कर, 500g चाय, छन्नी,दो चक्कू, छिलनी, 2 किलो सर्फ, एक सावुनदानी, एक किलो दालमोंठ, दो पैकेट बिस्किट, पहनने वाले कपड़े, पैंट शर्ट, दो लोअर, साड़ी, तौलिया आदि सामान पीड़ित परिवार को भेंट किया गया कॉलोनी के लोगों ने संस्था के इस मदद पहल की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री पोरवाल सभा के संरक्षक श्री भगवान पोरवाल (मामा लोहे वाले), सभा के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, मंत्री आनन्द गुप्ता डाबर, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजीव पोरवाल (रानू), कमलकांत पोरवाल, समाजसेवी रामआसरे गुप्ता, सुनील पोरवाल (गैस वाले), विजय प्रकाश पोरवाल (कल्लू) लोहे वाले, पंकज पोरवाल लोहे वाले, राजेश पोरवाल (रज्जे), रामकुमार लोहे वाले, प्रशांत पोरवाल (मोनू) किराना वाले, सल्लू बिश्नोई, सचिन कुमार पोरवाल, योगेश पोरवाल (लाले), अमित पोरवाल लोहे वाले, महावीर प्रसाद पोरवाल (कोकिला) आदि दानवीरों का सराहनीय योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in