बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर सेना की टीम का बस्ती दौरा, तैयारियों का लिया गया विस्तृत जायजा*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

*बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर सेना की टीम का बस्ती दौरा, तैयारियों का लिया गया विस्तृत जायजा*

-5 मराठा लाइट इन्फैंट्री अयोध्या टीम ने किया जनपद का भ्रमण

 

-आपदा प्रबंधन व्यवस्था, संसाधन व संवेदनशील क्षेत्रों की दी गयी जानकारी

 

-जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

 

-एनसीसी एवं बाढ़ खंड कार्यालय का किया गया निरीक्षण

 

बस्ती – जनपद बस्ती में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 5 मराठा लाइट इन्फैंट्री, अयोध्या की टीम एवं सूबेदार बालकृष्ण मोहिते के नेतृत्व में जनपद का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान सेना की टीम को जनपद में बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण से संबंधित तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बस्ती में आयोजित बैठक में आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन द्वारा सेना की टीम को जनपद में बाढ़ से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इसमें संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, राहत एवं बचाव व्यवस्था, सुरक्षित आश्रय स्थलों की उपलब्धता, नावों एवं अन्य संसाधनों की स्थिति, संचार व्यवस्था तथा आपदा के दौरान विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गयी।बैठक में यह भी बताया गया कि राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) के अनुसार आपदा प्रबंधन की कार्यवाही की जाती है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सेना की टीम द्वारा जनपद के बाढ़ खंड (Flood Division) कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों से आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों, जलस्तर निगरानी व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता एवं राहत कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही एनसीसी कार्यालय का भी भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गयी।भ्रमण के दौरान सेना के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों एवं समुदाय के लोगों से भी संवाद स्थापित किया तथा आपदा के समय जनसहभागिता, जागरूकता और समन्वय के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी रूप से निपटने के लिए सभी विभागों, सुरक्षा बलों एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेना का यह सहयोग आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।सेना के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी आपातकालीन अथवा बाढ़ की स्थिति में 5 मराठा लाइट इन्फैंट्री, अयोध्या प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes