Skip to main content

Aaj Tak24x7

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक सुरक्षित

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक सुरक्षि

 

 

 

अमरोहा, संवाददाता। थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम ढ़वारसी में वेदांता स्कूल के सामने सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा यातायात भी बाधित हो गया।सड़क पर ट्रैक्टर पलटने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में जुट गए।

गनीमत रही कि हादसे में ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका।पुलिस के अनुसार घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in