Skip to main content

Aaj Tak24x7

भिखारी बाबा के आशीर्वाद से गूंजी बाल प्रतिभा: रुद्र महायज्ञ में बाल कलाकारों ने बिखेरा भजन-संध्या का रंग।

भिखारी बाबा के आशीर्वाद से गूंजी बाल प्रतिभा: रुद्र महायज्ञ में बाल कलाकारों ने बिखेरा भजन-संध्या का रंग।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

सोनभद्र। कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में मंगलवार को विराट रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा और संगीत का अद्भुत संगम दिखा। वाराणसी से पहुंचे राष्ट्रीय बाल कलाकार श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण व श्री राधे कृष्ण ने माता-पिता संग यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर भिखारी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

आशीर्वाद के बाद तीनों बाल कलाकारों ने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन किया और भजन-संध्या में हारमोनियम की धुन पर भजन, गीत, गजल प्रस्तुत कर सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री राधा कृष्ण व श्री राधे कृष्ण ने लवकुश लीला का मंचन कर विशेष आकर्षण बिखेरा। राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत इन बाल कलाकारों ने 2025 में अयोध्या नंदीग्राम महोत्सव में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया था।

 

वृंदावन से पधारी बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने भागवत कथा का रसपान कराया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

 

प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से यज्ञ मंडप में आहुति दी गई। जयकारों से समूचा परिसर गूंज उठा। प्रतिदिन चल रहे विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

यज्ञाचार्य आचार्य गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी के सान्निध्य में पूजन कार्य संपन्न हो रहा है। आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन परिक्रमा कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in