Skip to main content

Aaj Tak24x7

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने रचा इतिहास, डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में 4 प्रतिष्ठित पुरस्कारों सहित अनेक सम्मानों से हुआ सम्मानित

लोकेशन बालाघाट

 

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने रचा इतिहास, डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में 4 प्रतिष्ठित पुरस्कारों सहित अनेक सम्मानों से हुआ सम्मानि

 

बालाघाट। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा रायपुर में आयोजित “आभार मित्रों का” थैंक्स गिविंग सेरेमनी एवं डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर बालाघाट जिले को गौरवान्वित किया। क्लब की इस उपलब्धि से समस्त रोटेरियनों एवं जिलेवासियों में हर्ष का वातावरण है। समारोह में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा कार्यों के प्रति समर्पण एवं क्लब द्वारा वर्षभर किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए डायनामिक प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल को जिला उत्कृष्टता पुरस्कार (मीडिया), जिला उत्कृष्टता पुरस्कार (स्प्लैश) तथा जिला उत्कृष्टता पुरस्कार (युवा सेवा) से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन सी.ए. बलजीत सिंह छाबड़ा को युवाओं के नेतृत्व विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण हेतु आयोजित रोटरी की महत्वपूर्ण परियोजना रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (रायला) के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ रायला चेयरमैन अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष एवं क्लब मेंटर रोटेरियन कमलजीत सिंह छाबड़ा को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 में वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों, सेवा परियोजनाओं एवं जिला स्तरीय आयोजनों में उनके महत्वपूर्ण योगदान, नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर 2027-29 एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन वासुदेव गोलियान, नेपाल थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवोकेट रोटेरियन विवेक तन्खा, राज्यसभा सांसद रहे। यह सम्मान समारोह वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल एवं डिस्ट्रिक्ट फर्स्ट लेडी रोटेरियन पल्लवी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के प्रत्येक सदस्य की सामूहिक मेहनत, सेवा भावना, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके सदस्यों की एकता, सहभागिता और कार्य के प्रति समर्पण पर निर्भर करती है। यदि सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर कार्य नहीं करें तो ऐसी उपलब्धियाँ प्राप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय सेवा परियोजनाओं का संचालन किया गया, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल सेवा, युवा सशक्तिकरण, रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता तथा विभिन्न जनहितैषी गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन सभी गतिविधियों में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप क्लब को जिला स्तर पर यह गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ। क्लब मेंटर रोटेरियन कमलजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने सदैव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाजहित में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। क्लब को प्राप्त ये सम्मान प्रत्येक सदस्य के समर्पण, टीम भावना एवं सेवा कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जब सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हैं, तभी ऐसी उपलब्धियाँ प्राप्त होती हैं। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं एवं क्लब के समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल भविष्य में भी सेवा, नेतृत्व एवं उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

 

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in