Skip to main content

Aaj Tak24x7

कार से हो रही थी अफीम की तस्करी, खाचरौद पुलिस ने जब्त किया 14 लाख रुपये का मश्रुका

कार से हो रही थी अफीम की तस्करी, खाचरौद पुलिस ने जब्त किया 14 लाख रुपये का मश्रुक

 

उज्जैन (खाचरौद)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाचरौद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार से 53.030 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा और 608 ग्राम अफीम जब्त की है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त वोल्सवैगन कार, मोबाइल और नगदी सहित कुल 14,01,320 रुपये का मश्रुका जब्त कर दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है, जबकि रेकी कर रहा एक अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस के अनुसार, नागदा-जावरा रोड पर फर्नाखेड़ी फंटा के पास गश्त के दौरान पुलिस को देखकर एक मोटरसाइकिल चालक भाग निकला। कुछ देर बाद उसी दिशा से आ रही एक संदिग्ध कार को जब पुलिस ने घेराबंदी कर रोका, तो उसमें दो युवक और एक युवती सवार थे। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बबलू (35) निवासी ग्राम खजुरिया सारंग (मंदसौर) और कृष्णपाल (23) निवासी ग्राम हतुनिया (मंदसौर) के रूप में हुई, जबकि उनके साथ एक बाल अपचारी लड़की भी थी। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें चार बैगों में भरा डोडाचूरा और अफीम बरामद हुई। जांच में सामने आया कि फरार मोटरसाइकिल चालक प्रदीप पांचाल निवासी बड़ावदा कार के आगे-आगे चलकर रेकी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 13 जून 2026 तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया और साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in