*लोकेशन: कन्नौद*
*संवाददाता: गणेश जायसवाल, देवास*
*दिनांक: 08जून 2026*
*आज तक 24×7*
आरोह समर कैंप 2026 का समापन खिलाड़ियों के उत्साह के बीच किया गया
भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में, माननीय प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोदी*, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री *डॉ. मोहन यादव*, खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री *विश्वास कैलाश सारंग* के दिशा-निर्देश में संचालक खेल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल *अंशुमन यादव* और संयुक्त संचालक भोपाल *बालू सिंह यादव* के मार्गदर्शन में यह कैंप आयोजित हुआ।
देवास कलेक्टर और जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास के मार्गदर्शन में आरोह समर कैंप के अंतर्गत कन्नौद कॉलेज ग्राउंड पर मिनी क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कन्नौद विकासखंड के 102 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, शील्ड एवं प्रमाण पत्र खेल विभाग कन्नौद की ओर से दिए गए। ग्रीष्मकालीन शिविर में आए बच्चों को भी प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के विशेष सहयोगी रहे क्षेत्र के लाडले विधायक *पंडित आशीष शर्मा*, नगर पंचायत अध्यक्ष *गायत्री राधेश्याम जाट*, भाजपा मंडल अध्यक्ष *हुकुम जी पटेल*, रुपेश शर्मा, संतोष जाट, राजेश चौहान, फारूक भाई, संदीप भैया धूत, अनोखी लाल चौहान, अशोक पहलवान, प्रवीण जी धूत, राधू खत्री, आदित्य कुंडल, धर्मेंद्र चौहान, सलीम शाह, जुबेर गोरी, सरल शेलू, सलाम टिंकू, डोड विवेक ठाकुर, लकी खान, अल्पेश खान, जतिन सर्दियां, चिंगा बतासे, बिट्टू, अनिकेत दावरे, श्री बड़ा बाबा और एमबीएम क्लब कन्नौद के सभी खिलाड़ी व सदस्य।
यह जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक *कमल सोलंकी* ने दी।

