उज्जैन में वाहन चोर गिरोह का बड़ा खुलासा

लोकेशन राघवी

मांगीलाल सोलंकी

संवाददाता उज्जैन

उज्जैन में वाहन चोर गिरोह का बड़ा खुलास

उज्जैन /राघवी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप।

18 मार्च 2026 को दर्ज मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तोफानसिंह गुर्जर को दबोचा और सख्ती से पूछताछ की तो पूरा नेटवर्क सामने आ गया।

आरोपी की निशानदेही पर खेत में बने मकान से 05 मोटरसाइकिल और 02 महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत करीब 16 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने उज्जैन और रतलाम में कई चोरी की वारदातें कबूली हैं। एक साथी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि पूरे गैंग पर अब शिकंजा कसता जा रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes