Skip to main content

Aaj Tak24x7

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 5 घंटे में चला बुलडोजर

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 5 घंटे में चला बुलडोज

 

 

 

 

अमरोहा (रहता): 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी के अवैध निर्माण को पुलिस ने जेसीबी से किया ध्वस्त, आरोपी की तलाश में 4 टीमें तैनात।अमरोहा।थाना रहरा क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस और प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आरोपी पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। आत्मसमर्पण का अल्टीमेटम खत्म होने के महज 5 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रहरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 8 वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपी फरमान अली वहां पहुंचा। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी बैलगाड़ी में बैठाकर खेतों की तरफ ले गया, जहां उसने मासूम के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया।वारदात के बाद लहूलुहान और रोती-बिलखती मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची। बच्ची के कपड़ों पर खून के निशान देख परिजनों के होश उड़ गए। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो मासूम ने आपबीती सुनाई। बदहवास परिजन तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) लखन सिंह यादव तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम जब आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची, तो वह फरार मिला। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सख्त चेतावनी देते हुए 5 घंटे के भीतर उसे आत्मसमर्पण कराने का अल्टीमेटम दिया था।

ऐसे घिनौने अपराधियों के खिलाफ हमेशा कठोर और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।अल्टीमेटम की अवधि बीत जाने के बाद भी जब आरोपी हाजिर नहीं हुआ, तो पुलिस-प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। राजस्व टीम से आरोपी के मकान की पैमाइश कराई गई, जिसमें उसका एक कमरा और बाथरूम अवैध पाया गया। रात करीब 8 बजे पुलिस ने मौके पर जेसीबी (बुलडोजर) बुलाई और आरोपी के अवैध कमरे व बाथरूम को ढहा दिया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बैलगाड़ी के ठेले को भी तोड़ दिया गया।प्रशासन के इस त्वरित और कड़े एक्शन को देखने के लिए मौके पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया था। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स लगातार गश्त कर रही है। वहीं, इस त्वरित कार्रवाई पर पीड़ित परिवार ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा,हमें पुलिस से ऐसी ही कठोर कार्रवाई की उम्मीद थी।

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in