Skip to main content

Aaj Tak24x7

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता*

 

*रोहतक*

*09 जून 2026, मंगलवार*

 

*मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

 

*भारत के प्रथम रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का किया अवलोकन; कहा- आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य उन्मुख भारत की पहचान बन रहा है नया रेल अवसंरचना मॉडल*

 

*स्वच्छता अभियान, डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर जनभागीदारी का दिया संदेश*

 

*रोहतक/दिल्ली।* केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज हरियाणा के रोहतक प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक अवसंरचना विकास, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

*भारत के प्रथम रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का किया अवलोकन*

सिंधिया ने रोहतक में भारत के प्रथम रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य उन्मुख रेलवे अवसंरचना के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। आधुनिकता, सुरक्षा और बेहतर संपर्क के नए मानक स्थापित करती यह परियोजना ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

*डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता अभियान में लिया भाग*

प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ ने बीते लगभग 12 वर्षों में स्वच्छता को जनभागीदारी का एक सशक्त आंदोलन बनाया है। स्वच्छ परिवेश, स्वस्थ नागरिक और विकसित राष्ट्र, इन्हीं मूल्यों के साथ भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वच्छता को अपनी आदत और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी बनाएं।

 

*’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण*

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रोहतक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण हमारी धरती को स्वस्थ, हरित और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा एक भावनात्मक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी माताओं के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के इस संकल्प के साथ प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए।

 

*जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प*

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने अवसंरचना विकास, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी को आधार बनाकर भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in