Skip to main content

Aaj Tak24x7

खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

*खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञाप

*

 

 

10/6/2026

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

=================

 

शिवपुरी। भारतीय किसान संघ, जिला शिवपुरी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ई-टोकन व्यवस्था, खाद वितरण, फार्मर आईडी, लंबित राजस्व प्रकरणों और वनाधिकार से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

 

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश सिंह धाकड़ का कहना है कि वर्तमान ई-टोकन व्यवस्था की धीमी प्रक्रिया के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। संगठन ने सभी ग्रामीण सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और बंद पड़े खाद वितरण केंद्रों को दोबारा शुरू करने की मांग की है।

 

ज्ञापन में प्रत्येक हल्का पटवारी को गांव-गांव जाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाने और ई-टोकन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में आवेदन लंबित होने से किसान परेशान हैं।

 

इसके अलावा नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नाम सुधार जैसे राजस्व मामलों का तय समय-सीमा में निपटारा करने तथा विशेष रूप से सीमांकन प्रकरणों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है।

 

किसान संघ ने बछोरा-आबादपुर क्षेत्र के वनाधिकार पट्टों का मुद्दा भी उठाया है। ज्ञापन के अनुसार वर्ष 2002 से हरिजन एवं आदिवासी परिवारों को दिए गए पट्टों का पूर्ण लाभ कई हितग्राहियों को नहीं मिल पाया है और अनेक सीमांकन प्रकरण लंबित हैं, जिससे कुछ भूमि पर अवैध कब्जों की स्थिति बनी हुई है। संगठन ने सीमांकन कराकर पात्र परिवारों को वैधानिक अधिकार दिलाने की मांग की है।

 

साथ ही खसरा-खतौनी एवं कंप्यूटर रिकॉर्ड में नाम संबंधी त्रुटियों के शीघ्र सुधार और नाम संशोधन प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग रखी गई है।

 

वाईट

 

*जिला शिवपुरी से क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in