Skip to main content

Aaj Tak24x7

मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत आज कन्नौद बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना और उपवास रखा।

*लोकेशन: कन्नौद*

*संवाददाता: गणेश जायसवाल, देवास*

*दिनांक: 10 जून 2026*

*आज तक 24×7*

 

एंकर

 

मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत आज कन्नौद बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना और उपवास रखा

 

कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार _मीनाक्षी नटराजन_ के नामांकन को निरस्त किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कन्नौद द्वारा यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना स्थल पर लगा बैनर पर लिखा था:

 

__“कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार

मीनाक्षी नटराजन

के नामांकन को निरस्त किए जाने के

विरोध में एक दिवस का धरना एवं उपवास

सौजन्य से: – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कन्नौद”__

 

धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक _कैलाश कुंडल_, गौतम गुर्जर बंटू, मुकेश जैन, अकरम खान, घनश्याम नायक, संतोष पंडा, राधेश्याम पंवार, रोहित तिवारी, अंतिम हरु श्रोत्रीय, आमीन ताज, फारूख शेख, शंकर लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने कहा कि निर्वाचन आयोग सरकार के प्रतिनिधि की तरह कार्य कर रहा है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। मीनाक्षी नटराजन का आवेदन भी इसी कारण निरस्त किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के अगले निर्देश पर आंदोलन का स्वरूप तय होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in