- वीतराग भवन में आयोजित हुआ वात्सल्य महोत्स
वर्ष 2027 में छिंदवाड़ा में लगेगा 59 वां शिक्षण प्रशिक्षण शिविर
छिंदवाड़ा – श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं जिनशासन सेवक गोविंद प्रसाद अभिषेक जैन के तत्वावधान एवं बाल ब्रह्मचारी पंडितश्री सुमतप्रकाशजी शास्त्री के मंगल सानिध्य में वीतराग भवन अहिंसा स्थली गोल गंज में लगाये गए 6 दिवसीय वात्सल्य महोत्सव की पूर्णता बुधवार 10 जून को मां जिनवाणी का रसास्वादन करते हुईं। जिसका लाभ जिले की सकल जैन समाज को मिला।
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि इस अवसर पर पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के निर्देशन में राष्ट्रीय स्तर पर लगने वाले 18 दिवसीय 59 वें वीतराग विज्ञान शिक्षण प्रशिक्षण शिविर की विधिवत घोषणा की गई।
जिसे लगाने का सौभाग्य छिंदवाड़ा मंडल एवं फेडरेशन को प्राप्त हुआ जो आगामी वर्ष 2027 के मई एवं जून माह में धर्म नगरी छिंदवाड़ा में लगेगा, जिसमें पूरे देश से जैन बंधु छिंदवाड़ा पधार कर शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष शांतिकुमार पाटनी, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष संजीव सिंघई, फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन, ऋषभ शास्त्री, जयपुर से सर्वश्री पंडित पीयूष शास्त्री, संजय शास्त्री सर्वोदय अहिंसा, जिनकुमार शास्त्री, आकाश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में विद्वतजन एवं जैन बंधुगण उपस्थित रहे जिनका मंडल एवं फेडरेशन ने अभिनदंन किया ओर सभी ने साधर्मी वात्सल्य का लाभ लिया।
सादर प्रकाशनार्थ 10,06,2026



