अवैध संबंध के कारण हुई हत्या का खुलासा, 48 घंटे में अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
दुद्धी सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
दिनांक 09.06.2026 को वादी जय सिंह, पुत्र मोहन सिंह, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी ने अपने भाई समासिंह गोड़ की हत्या की तहरीर दी। इस संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-169/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ।
प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 11.06.2026 को बघाड़ू-भीसूर रोड, प्रथम पुलिया के पास से अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा, पुत्र बब्बन विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी डुमरपान, थाना सोनावल, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP64 BB 9969 व आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक समासिंह का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। समझाने पर भी मृतक बाज नहीं आया। इसी रंजिश में 09.06.2026 को अभियुक्त ने मृतक को लीलासी बुलाया, मुरता गांव के खेमा नदी पुलिया के नीचे शराब पिलाकर चाकू व पत्थर से हमला कर हत्या कर दी।
गिरफ्तारी टीम: प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 भागीचन्द्र, हे0का0 महताब अहमद, हे0का0 खालिद खान।
सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।



