Skip to main content

Aaj Tak24x7

अतिक्रमणकार्यों पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

कटंगी जबलपुर मध्य प्रदेश

हैडलाइन अतिक्रमणकार्यों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कार्रवाई पर उठाए सवाल

1 महीने का दिया था समय

4 दिन में हुई कार्रवाई

 

कटंगी । जबलपुर के कटंगी में नगर परिषद का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों पर चला है वार्ड नंबर 4 नए बस स्टैंड के पीछे

वहीं अतिक्रमण कि कार्रवाई के बाद लोगों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाना भी शुरू कर दिए। नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी किया गया था कि एक माह के भीतर अतिक्रमणकारियों अपना अतिक्रमण हटा लें लेकिन उसके बाद कुछ दिनों की भीतर ही प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके चलते उनका सामान भी नष्ट हो गया है। यहां पर काबिज लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से उन्हें एक माह का समय दिया गया था वह अपना बंदोबस्त करने के लिए भी जुटे थे लेकिन इसके बाद आज सुबह से ही प्रशासन की टीम आ गई और ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। कुछ लोगों का आरोप है कि उनके घर के अंदर मौजूद गृहस्थी का सामान भी इसमें नष्ट हो गया है। वहीं प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे लेकिन उसके बाद भी उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया लगातार नोटिस देने के बाद जब वह नहीं माने तब यह कार्रवाई की गई है इसमें कुछ गलत नहीं हुआ है।

वहीं कहीं कई लोगों को नोटिस भी नहीं मिला और उनके घर गिरा दिया गया

 

वाईट पीड़ित

 

संवाददाता प्रमिल जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in